Gujarat

श्रीजी प्रभुकी जन्माष्टमी एवं नंद महोत्सवकी सेवामें तिलकायतश्री एवं श्रीविशालबावा वल्लभ कुल परिवार सहित पधारे नाथद्वारा

आदरणीय प्रधान ब्यूरो चीफ अमरेली,
रसिकभाई वेगड़ा
जनता की जानकारी
मोटी कुकावाव

श्रीजी प्रभुकी जन्माष्टमी एवं नंद महोत्सवकी सेवामें तिलकायतश्री एवं श्रीविशालबावा वल्लभ कुल परिवार सहित पधारे नाथद्वारा

पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजीकी हवेलीके तिलकायतश्री गो.ति.108 श्रीराकेशजी (श्रीइंद्रदमनजी) महाराजश्री एवं तिलकायतश्रीके सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्रीविशालजी (श्रीभूपेशकुमारजी) बावाश्री व.गो.चि.105 श्रीलालबावा वल्लभकुल परिवार सहित श्रीजी प्रभुकी जन्माष्टमी एवं नंद महोत्सवकी सेवामें दि. 23/08/2024 को सांयकाल नाथद्वारा पधारे ।
तिलकायतश्री एवं श्रीविशालबावा श्रीजी प्रभुके जन्माष्टमी एवं नंद महोत्सवकी सेवामें विशेष रूपसे जन्माष्टमी पर श्रीप्रभुएको प्रातः पंचामृत स्नान एवं नंद महोत्सवके अवसर पर लाडले लाल प्रभुको स्वर्ण जडित पलनेमें पलना झुलाकर लाड लड़ाएंगे । तिलकायतश्री एवं श्रीविशालबावाने वल्लभ कुल परिवार सहित पंचमीके शुभ अवसर पर दिनांक 24/08/2024 को श्रीजीप्रभु एवं श्रीलाडले लाल प्रभु श्रीनवनीप्रियाजीके जन्माष्टमीके अवसर पर धारण करनेवाले वस्त्रोंको केसरमें रंगकर प्रभुके वस्त्र रंगनेकी सेवा,परंपराका निर्वाह किया । इस अवसर पर वल्लभ कुल परिवार सदस्योंमें श्रीमती पद्मिनीराव बेटीजी, श्रीमती प्रियंवदाबेटीजी, सुश्री आराधिका बेटीजी, गो.चि.105 श्रीलालजी ( श्रीअधिराजजी )बावा, श्रीसुदेवराव, श्री रत्नाकरजी भी प्रभुकी सेवामें नाथद्वारा पधारे ।
तिलकायतश्री एवं श्रीविशालबावाके नाथद्वारा पधारनेके अवसर पर मंदिरके अधिकारी श्रीसुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिरके मुख्य प्रशासक श्रीभारतभूषण व्यास, मंदिर मंडलके सीईओ चेतनत्रिपाठी, मंदिरके सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडलके संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायतश्रीके सचिव लीलाधर पुरोहित, पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, समाधानी उमंग मेहता, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे । विसावदरके वैष्णव प्रतिनिधि केयुरभाई अभाणीने अखबारमें जानकारी दी।

IMG-20240825-WA0012.jpg