Gujarat

श्रीजी प्रभुके दान लीला और श्रीजी प्रभुकी सेवामें श्रीविशाल बावा पधारे नाथद्वारा

श्रीजी प्रभुके दान लीला और श्रीजी प्रभुकी सेवामें श्रीविशाल बावा पधारे नाथद्वारा

पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजीकी हवेलीके तिलकायतश्रीके सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्रीविशालजी (श्रीभूपेशकुमारजी) बावाश्री श्रीजी प्रभुकी सेवा में दि. 21/09/2024 को प्रातः नाथद्वारा पधारे । श्रीविशालबावा श्रीजी प्रभुके दान लीलाकी सेवामें श्रीजी प्रभुको दान अरोगाने, एवं सांझीकी सेवामें ब्रज यात्राके भावसे प्रभुको लाड लड़ाने एवं प्रभुकी सेवामें शनिवार प्रातः नाथद्वारा पधारे ।
इस अवसर श्रीविशालबावाने श्रीजी प्रभु एवं श्रीलाडले लाल प्रभुको ग्वालमें दान लीलाका महाभोग अरोगाया व राजभोग दर्शनमें प्रभुकी आरती उतारी एवं लाड लड़ाए । सायंकाल श्रीविशालबावाने कमल चौकमें केलेके पत्तोंसे निर्मित ब्रज यात्राके भावसे बनी सांझीके श्रीविशाल बावाने दर्शन किए ।
श्री विशाल बावाके नाथद्वारा पधारनेके अवसर पर मंदिरके अधिकारी श्रीसुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिरके मुख्य प्रशासक श्रीभारत भूषण व्यास, तिलकायतश्रीके मुख्य सलाहकार अंजन शाह, मंदिरके सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायतश्रीके सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडलके अधिकारी हरीसिंह राजपुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो वैष्णव बीवी जन उपस्थित थे । यह जानकारी विसावदरके वैष्णव प्रतिनिधि केयुरभाई अभाणी ने दी।
*सी। वी। जोशी विसावदर*

IMG-20240923-WA0040.jpg