Gujarat

श्रीजी प्रभुकी सेवामें श्रीविशालबावा पधारे नाथद्वारा

श्रीजी प्रभुकी सेवामें श्रीविशालबावा पधारे नाथद्वारा

पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजीकी हवेलीके तिलकायतश्री गो.ति.108 श्री राकेशजी (श्रीइंद्रदमनजी) महाराजश्रीके सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्रीविशालजी (श्रीभूपेशकुमारजी) बावाश्री श्रीजी प्रभुकी सेवामें दि. 07/08/2024 को सांयकाल नाथद्वारा पधारे ।
श्री विशालबावाके नाथद्वारा पधारनेके अवसर पर मंदिरके अधिकारी श्रीसुधाकर उपाध्याय, मंदिरके सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायतश्रीके मुख्य सलाहकार अंजन शाह, तिलकायतश्रीके सचिव लीलाधर पुरोहित, पीआरओ एवं मिडिया प्रभारी गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, समाधानी उमंग मेहता, मंदिरके पंड्याजी परेश नागर, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे । विसावदरके वैष्णव प्रतिनिधि केयुरभाई अभाणीने यह जानकारी दी।
सी। वी। जोशी विसावदर

IMG-20240908-WA0052.jpg