Gujarat

नाथद्वारामें प्रभु श्रीनाथजीकी हवेलीमें नंद उत्सव मना बडी धूमधामसे

नाथद्वारामें प्रभु श्रीनाथजीकी हवेलीमें नंद उत्सव मना बडी धूमधामसे

सी । वी। जोशी विसावदर

पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजीकी हवेलीमें श्रीजी प्रभुके 5190 वे जन्म महोत्सवके अवसर पर नंद महोत्सव बड़ी धूमधामसे मनाया गया।
इस अवसर पर तिलकायत गो.ति.108 श्रीराकेशजी (श्रीइंद्रदमनजी) महाराजश्री एवं गो.चि.105 श्रीविशालबावा व गो.चि.105 श्रीलालबावाने मंगला दर्शनमें श्रीजी प्रभु एवं श्रीलाडलेलाल प्रभुके छठीकी पूजा की। तत्पश्चात लाडले लाल प्रभुको श्रीजी प्रभुके सम्मुख स्वर्ण पलनेमें विराजित किया गया, इस अवसर पर श्रीजी प्रभु के बड़े मुखिया जी श्री इंद्रवदनजीने नंदबाबा एवं श्रीलाड़ले लाल प्रभुके मुखिया श्रीघनश्याम सांचीहरने यशोदा मैयाका रूप धारण कर लाडले लाल प्रभुको विभिन्न खिलौनोंसे रिझा कर पलना झूलाया।
इस अवसर पर समस्त वल्लभ कुल परिवारने भी प्रभुको पलना झुलाकर सेवा की व तिलकायतश्री व श्रीविशालबावाने श्रीजी प्रभु एवं लाडले लालप्रभुकी आरती उतारी। दर्शन पश्चात तिलकायतश्री एवं श्रीविशालबावाने नंद बाबाका हाथ पकड़कर महाप्रभुजीकी बैठक तक ले गये जहां श्रीविशालबावाने नंदबाबाके चरणोंमें दंडवत की व मुखियाजीने पुनः गुरुके रूपमें तिलकायतश्री एवं श्रीविशालबावाको दंडवत की ।
इस अवसर पर श्रीविशालबावाने ग्वाल गोपियोंके साथ प्रभुके सम्मुख नृत्य किया। एवं बधाई गाई व संपूर्ण श्रीजी प्रभुकी हवेलीमें बृजवासियों एवं ग्वाल बालों द्वारा संपूर्ण वैष्णव जनोंको दूध, दहीके छिड़का से सरोबार किया । यह प्रसंगका सार विसावदर वैष्ण प्रतिनिधि केयुरभाई अभाणीने अखबारमें जानकारी दी।

IMG-20240828-WA0026-2.jpg IMG-20240828-WA0025-3.jpg IMG-20240828-WA0027-0.jpg IMG-20240828-WA0028-1.jpg